फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft at Shree Jewelers in Safidon of Haryana

Jind News: सफीदों में चोरों ने श्री ज्वैलर्स को बनाया निशाना, तिजोरी काटकर लाखों का गहना किया साफ

Sun, 08 Oct 2023 03:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

एसएचओ ईश्वर सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सारे मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Theft at Shree Jewelers in Safidon of Haryana
गैस कटर से चोरों ने तिजोरी को काटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सफीदों में रेलवे रोड पर स्थित श्री ज्वैलर्स की दुकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने तिजौरी काटकर लाखों रुपये के गहने साफ कर दिए हैं। चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काटी है। चोर छत से दुकान में घुसे और आराम से घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर स्थित श्री ज्वैलर्स के मालिक ललित वर्मा रात को दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार दोपहर को वह दुकान पर आए तो देखा कि शटर खुला है और सारा सामान बिखरा है। 
विज्ञापन


दुकान के अंदर जाकर देखा तो तिजोरी आगे से बिल्कुल सही थी। मगर पीछे जाकर देखा तो होश उड़ गए। चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काटी थी और अंदर रखे सभी गहने गायब थे। दुकान में एक सीढ़ी लगी मिली। चोर इसी सीढ़ी के सहारे दुकान में दाखिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित वर्मा ने बताया कि चोर दुकान से सोने का अधिकतर सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि चोर जैसे छत से नीचे उतरे और तिजोरी के पिछले हिस्से को काटा, हो सकता है कि उन्होंने इसकी पहले से रेकी की हो। एसएचओ ईश्वर सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सारे मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed