{"_id":"67a4483bffe3c0fbc90387b1","slug":"theft-at-house-in-vikas-nagar-of-chandigarh-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manimajra: हिमाचल प्रदेश गया था परिवार, घर से लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Manimajra: हिमाचल प्रदेश गया था परिवार, घर से लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी
Thu, 06 Feb 2025 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:59 AM IST
सार
मकान मालिक एसके डोगरा ने बताया कि वह पिछले सप्ताह अपने घर हिमाचल मंडी में गए हुए थे। मंगलवार रात को किसी ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके मोहल्ले में लगे कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनीमाजरा के विकास नगर में मकान नंबर 1684 से चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी वीरवार सुबह पुलिस को दी गई। इसके बाद मौली जागरा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
मकान मालिक एसके डोगरा ने बताया कि वह पिछले सप्ताह अपने घर हिमाचल मंडी में गए हुए थे। मंगलवार रात को किसी ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके मोहल्ले में लगे कैमरे में कैद हो गई है। डोगरा ने बताया कि वह अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि ऊपर किराएदार रहते हैं। बुधवार रात को जब उनके किराएदार ने नीचे उनके घर में लाइट जलती हुई देखी तो उनको फोन किया और बताया कि उनके घर में शायद चोरी हो गई है। जिसके बाद वह बुधवार रात को ही मंडी से वापस टैक्सी लेकर तीन बजे घर पहुंचे। जब घर आकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला खुला हुआ था। ताला अंदर ही रखा गया था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने चेक किया तो अंदर लोहे के संदूक में रखे उनके 2 लाख 70 हजार रुपये और सोने के गहने चोरी हो चुके थे। उन्होंने सुबह पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने घटनास्थल से सारे सबूत इकट्ठे करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।