फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Couple died in a road accident In Abohar Of Punjab

पंजाबः अबोहर में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दंपती की मौत

Sun, 15 Sep 2019 06:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
The Couple died in a road accident In Abohar Of Punjab
घटनास्थल पर पलटी पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

अबोहर के गांव खुईयां सरवर और पंचकोसी के बीच हरीपुरा के नजदीक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक दंपति की मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे कार चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक दंपति श्रीगंगानगर की रामदेव कालोनी निवासी थे। 

विज्ञापन


थाना खुईयां सरवर प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि गांव पंचकोसी से खुईयां सरवर की ओर तेज गति से जा रही कार ने पहले तो आगे जा रही गांव ताजा पटी निवासी रायसाहब की कार को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क के किनारे जा गिरे और फसलों की सुरक्षा के लिए खेत के किनारे लगे कोबरा तार में उलझ कर घायल हो गए। 

विज्ञापन

दोनों गांव बांडीवाला जा रहे थे। घायल दंपति के पीछे आ रहे उनके परिजनों ओम प्रकाश, सोहन लाल और रानी देवी ने जब तक उन्हें संभाला तब तक घायल महिला रानी पत्नी राजकुमार की मौत हो गई। जबकि राजकुमार ने सरकारी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक गांव जंडवाला मीरा सांगला निवासी वरिंद्र कुमार भी आंशिक रूप से घायल हुआ है।

प्रतिबंध के बावजूद लगे हैं कोबरा तार 
रविवार सुबह गांव हरीपुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई। उपायुक्त के बार-बार आदेश के बाद भी मुख्य सड़कों के किनारे फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों ने घातक कोबरा तार लगाए हुए हैं। रविवार को जब बाइक सवार राजकुमार और उसकी पत्नी रानी कार की टक्कर से सड़क के किनारे गिरे तो वे कोबरा तार में फंस गए। इससे उनके कपड़े भी फट गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर सड़क के किनारे यह जानलेवा कोबरा तार न लगे होते तो शायद इनकी जान बच सकती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed