फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teenager girl jumps from 6th flore of flat in suspicious circumstances

खरड़ में छठी मंजिल से गिरी युवती, हालत नाजुक

Sun, 22 Nov 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब) Updated Sun, 22 Nov 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
teenager girl jumps from 6th flore of flat in suspicious circumstances

गिलको हाईट्स स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर घर का काम करने वाली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में छठी मंजिल से गिर पड़ी। उसकी पहचान 16 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। मामला पंजाब के खरड़ का है।

विज्ञापन


गंभीर हालत में किशोरी को मोहाली के फेज- 6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरड़ में विक्रम स्कूल के नजदीक किशोरी परिवार के साथ रहती है। वह गिलको हाईट्स के एक फ्लैट में साफ-सफाई का काम करती है। रोजाना कि तरह वह शुक्रवार को भी काम पर गई थी। सुबह 10:30 बजे के करीब उसने छठी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उक्त किशोरी को छलांग लगाते हुए पास के कई लोगों ने देखा है। जांच अधिकारी ने बताया कि रेखा जिस फ्लैट में काम करती थी, उसका मालिक किसी काम से दिल्ली गया हुआ है। घर में उसके दो छोटे बच्चे ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक कामकाज को लेकर उसे बहुत तंग करता था

teenager girl jumps from 6th flore of flat in suspicious circumstances

उक्त लड़की की मां शीला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी तीन बेटियां हैं। इसमें से एक की शादी हो चुकी है। घर में रेखा ही कमाने वाली है। रेखा बताती थी कि उसका मालिक कामकाज को लेकर उसे बहुत तंग करता था। उसी ने रेखा को छठी मंजिल से नीचे फेंका है।

रेखा के पड़ोसियों ने बताया कि रेखा बहुत ही सुशील और हंसमुख लड़की है। वह किसी भी हालात में छठी मंजिल से छलांग नही लगा सकती। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि रेखा के साथ जरूर कुछ गलत हुआ है। क्योंकि वह किशोरी को कई वर्षों से जानते हैं।

रेखा की छोटी बहन किरन और उसकी मां ने बताया कि रेखा ने दो दिन पहले ही कहा था कि उसका मालिक बहुत परेशान करता है। वह उस घर में इसी माह तक काम करेगी, अगले माह से काम छोड़ देगी। इस बारे में रेखा के मालिकों से संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस बारे में जब थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रेखा की हालत अभी नाजुक है। रेखा की मां शीला के बयान लेना अभी बाकी है। बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी अपराधी होगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed