{"_id":"57e67f224f1c1bdc08a8255c","slug":"teenage-boy-murdered-his-grand-mother-incident-happened-at-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग पोते ने कत्ल कर दी दादी, पुलिस जांच में सामने आई वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग पोते ने कत्ल कर दी दादी, पुलिस जांच में सामने आई वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sun, 25 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग पोते ने दोस्त के साथ मिलकर दादी का कत्ल कर दिया। पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाली वजह सामने आई। घटना पंजाब के मानसा की है। छह अगस्त की रात गांव अकलिया में महिला का शव उसके घर के आंगन से गली सड़ी हालत में मिला था। पहले माना जा रहा था कि घर में अकेली रहने वाली हरदेव कौर की मौत पंखा गिरने के कारण हुई थी।
लेकिन मृतका के भाई जोरा सिंह के बयान पर पुलिस ने शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद शव को मेडिकल के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज भेजा गया तो पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ।
जमीन के लालच में किया दादी का कत्ल
गांव अकलिया निवासी महिला हरदेव कौर पत्नी स्व. निधान सिंह की घर में गली-सड़ी लाश मिली। जोगा पुलिस ने जोरा सिंह वासी अकलिया हाल वासी जीरकपुर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। नरिंदर पाल सिंह वर्डिंग कप्तान पुलिस मानसा, उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन जसमीत सिंह मानसा व थाना मुखी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि थानेदार गुरसेवक सिंह की टीम की ओर से गहराई से जांच के बाद पाया गया कि हरदेव कौर का कत्ल उसके नाबालिग पोते ने दोस्त के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन
हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक, पाइप, लोहा भी पुलिस के हाथ लग गया है। जांच में पता चला कि हरदेव कौर के पोते और उसके साथी संदीप सिंह शाहजहांपुर थाना रायकोट जिला लुधियाना ने जमीन के लालच में यह वारदात की।