रात को रूम जा रही पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़, एक्टिवा के आगे लगाई कार, की बदतमीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा से कार सवार एक युवक ने छेड़छाड़ कर डाली। आरोपी ने सेक्टर-10 की मार्केट से घर लौट रही छात्रा की एक्टिवा के आगे अपनी कार लगा दी। फिर उससे बदतमीजी करने लगा। युवती ने आरोपी का विरोध किया और किसी तरह वहां से बचकर निकल गई। इसके बाद युवती ने भाई को फोन कर आपबीती बयां की।
फिर युवती ने आरोपी कार सवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भाई के साथ बतौर किराएदार रहती है। बताया कि बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह भाई के साथ खाना खाने के लिए स्कूटर से सेक्टर-10 की मार्केट में पहुंची थी।
मार्केट में उनका एक जानकार उन्हें मिला। फिर युवती का भाई वहां से जानकार के साथ चला गया। इसके बाद युवती स्कूटर पर सवार होकर घर के लिए चल पड़ी। लेकिन जब वह तवा चौक से सेक्टर-11 की सड़क पर जाने लगी तो काले रंग की कार के एक चालक ने उसे रुकने का इशारा किया। युवती उसे नजरअंदाज कर आगे जाने लगी तो कार चालक ने पीछा शुरू कर दिया।
जब युवती सेक्टर-11 के एक मकान के सामने पहुंची तो कार चालक ने उनके एक्टिवा के सामने कार लगा दी। फिर वह कार से नीचे उतरकर युवती से बदतमीजी करने लगा। युवती अपना बचाव कर वहां से अपने कमरे पर पहुंची। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।