फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher convicted of molesting with two school girls

छात्राओं से छेड़छाड़ में दो टीचर दोषी करार

Fri, 25 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
teacher convicted of molesting with two school girls

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38 (वेस्ट) डड्डूमाजरा में दो सरकारी टीचरों को छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


उन्हें 29 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। दोषियों में मुकेश (32) और अशोक (54) शामिल हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इनके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराने वाली चार में से तीन छात्राएं बयान से पलट गईं थीं, जबकि एक छात्रा बयान पर कायम रही थी।
विज्ञापन


मामला अगस्त 2014 का है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार दोषी टीचर मुकेश ने एक छात्रा से कहा था कि वह पेपर छोड़ दे और नंबर बढ़ाने होंगे तो वह उसके नंबर बढ़ा देगा। इसके लिए उसे उसके साथ क्लब चलना होगा। साथ ही मुकेश ने एक छात्रा से कहा कि वह उसके घर ट्यूशन के बहाने आ जाया करे, उसके घर पर कोई नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य छात्रा ने कहा कि दोनों टीचर अक्सर उनसे छेड़छाड़ और हाथ पकड़ने के बहाने तलाशते रहते थे। कई बार वह उसका हाथ पकड़ छेड़छाड़ कर चुके थे। इस मामले में छात्राओं ने पहले इसकी शिकायत स्कूल की एक महिला टीचर को दी थी। उन्होंने कहा कि वह प्रिंसिपल को शिकायत सौंपेगी।

इसके बाद जब छात्राओं ने प्रिंसिपल को दोनों अध्यापकों की शिकायत दी तो उन्होंने कोई खास कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एक दिन इसी तरह छेड़छाड़ करने पर एक छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। साथ ही परिजनों को भी स्कूल बुला लिया।

इस पर दोनों अध्यापकों ने परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया। प्रिंसिपल के दोनों अध्यापकों के स्कूल न आने के आश्वासन पर छात्रा ने शिकायत वापस ले ली। लेकिन, कुछ ही दिन बाद टीचर अशोक स्कूल आ गए। इसे लेकर पीड़ित छात्रा के पिता की उनसे बहस हो गई।


इसके बाद पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों ने दोनों अध्यापकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकेश को 8 अगस्त और अशोक को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed