{"_id":"633356d876986a1ed96d32a0","slug":"taxi-driver-dead-body-found-from-canal-in-barnala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala: नहर से मिला टैक्सी चालक का शव, हत्या के आरोप में चार दोस्त गिरफ्तार, 6000 की रकम बनी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barnala: नहर से मिला टैक्सी चालक का शव, हत्या के आरोप में चार दोस्त गिरफ्तार, 6000 की रकम बनी वजह
Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
सार
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि चारों आरोपियों के साथ बेटे का झगड़ा चल रहा था। आरोपी गुरविंदर सिंह ने उससे 10 हजार रुपये उधार ले रखे थे। इनमें से चार हजार रुपये तो वापस कर दिया लेकिन छह हजार रुपये लौटा नहीं रहा था। चारों आरोपियों ने मिलकर उसे फोन किया कि उसकी टैक्सी में कहीं जाना है। आरोपियों ने बेटे की हत्या कर शव बल्लों नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिन से लापता युवक का शव भदौड़ पुलिस ने बल्लों नहर से बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नामजद चार आरोपियों पर केस दर्ज कर सभी को काबू कर रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का मृतक के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। मृतक 21 सितंबर से कार समेत गायब था।
विज्ञापन
डीएसपी तपा रविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि थाना भदौड़ के प्रभारी सुखविंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी झाईयां वाले कोठे की हत्या के आरोप में उसकी मां जसवीर कौर के बयान के आधार पर सुखदीप सिंह उर्फ मनी, हनी, गुरविंदर और काला पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी गुरविंदर सिंह ने 10 हजार रुपये लिए थे उधार
मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी उनका बेटा 21 सितंबर को अपनी गाड़ी लेकर घर से गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि चारों आरोपियों के साथ उसके बेटे का झगड़ा चल रहा था। आरोपी गुरविंदर सिंह ने उससे 10 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
इनमें से चार हजार रुपये तो वापस कर दिए थे लेकिन छह हजार रुपये लौटा नहीं रहा था। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों ने मिलकर उसे फोन किया कि उसकी टैक्सी में कहीं जाना है। आरोपियों ने उसकी हत्या करके शव बल्लों नहर में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।