फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tampering to student of fashion designing by father

बेटी से होती रहती 'हैवानियत', मां खामोश

Fri, 21 Nov 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल) Updated Fri, 21 Nov 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
tampering to student of fashion designing by father

फैशन डिजाइनिंग कर रही एक युवती ने अपने शराबी पिता पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हैवानियत की यह घटना हरियाणा के जिले करनाल के घरौंडा क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया गया, जिसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हैरत की बात है कि मां और अन्य परिजनों को बताने पर भी उसके पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद युवती ने खुद ही थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने बुधवार शाम मूनक पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह बीए पास है और यमुनानगर में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने युवती का साथ नहीं दिया

tampering to student of fashion designing by father

युवती ने अपने आरोप लगाया है कि उसका पिता एक शराबी है और घर पर परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी में उसके साथ अश्लील हरकत करता है और साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।

युवती ने अपने पिता की गलत हरकतों का विरोध भी किया और मामले की सूचना अपनी मां और परिजनों को बताई, लेकिन किसी ने भी उसका साथ नहीं दिया। परिवार की इज्जत के नाम पर उल्टा उसे ही चुप रहने की नसीहत दी गई। युवती ने बुधवार शाम मूनक पुलिस को अपने पिता की अश्लील हरकतों की शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मूनक पुलिस चौकी प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। युवती की शिकायत पर धारा 354 और 506 में मामला दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed