फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   take 8th round of wedding and get money from government

'शादी में जो 8वां फेरा लेगा उसे मिलेंगे पैसे'

Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
टीम डिजिटल, /अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल, /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
take 8th round of wedding and get money from government

आमतौर पर शादी में 7 फेरे होते हैं, लेकिन जो जोड़ा शादी में 8वां फेरा लेगा, सरकार उसे प्रोत्साहन राशि देगी। ये घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेते हुए की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फेरा दरअसल में नव दम्पति के लिए शपथ होगी कि वे कन्या भ्रूणहत्या नहीं करेंगे, महिलाओं का सम्मान करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा में सहयोग देंगे। मुख्यमंत्री ने ये अनूठा ऐलान असमान लिंगानुपात की समस्या से जूझ रहे हरियाणा को इस स्थिति से निकालने के लिए किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बकायदा इसके लिए अभियान शुरू होगा। उसके लिए पूरी योजना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 12 जिलों में लिंगानुपात कम है, उसे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकने, बेटियों की असुरक्षा दूर करने आदि के लिए सरकार ने पहली बेटी पर ही 21 हजार रुपये राशि देनी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राशि दूसरी व तीसरी बेटी को भी मिलेगी, क्योंकि हरियाणा में लड़कियों का औसत कम है। सीएम ने कहा कि किसानों के नुकसान के बारे में जायजा लिया जा रहा है और सरकार उन्हें पूरा मुआवजा देगी।

भारत को मुस्लिम देशों से खतरा नहीं

take 8th round of wedding and get money from government

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत को मुस्लिम देशों से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। राजनेता पाकिस्तान को निशाना बनाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं।

आज उग्रवाद सबसे बड़ा खतरा है। वह सेक्टर-14 में फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी की संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन दशकों में देशों के बीच सीमाएं नहीं रहेंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा बदलेगी। यह सीमाओं की परिभाषाएं राजनेताओं ने सोची-समझी नीति के तहत बनाई, ताकि वह राज कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed