फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   t20 worldcup, india vs australia match tickets black, pca stadium mohali, mohali

टी20 वर्ल्डकप: भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच की टिकटें ब्लैक करते दो गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Sat, 26 Mar 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
t20 worldcup, india vs australia match tickets black, pca stadium mohali, mohali
arrest - फोटो : demo pic
पीसीए में खेले जाने वाले पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया व इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की मैच की टिकटें ब्लैक में बेचते हुए दो लोगों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों से 20 टिकटें भी बरामद र्हुइं हैं। यह लोग टिकटों को असल रेटों से काफी ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्रा व अजय कुमार उर्फ पंडित निवासी बादल कॉलोनी जीरकपुर के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से गांव तरकपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी के रहने वाले हैं। आरोपी पीसीए स्टेडियम में मैच के दौरान स्नैक्स बेचने की आड़ में टिकट बेचने का धंधा करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-8 में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कीर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें संदेह है कि इस काम में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। अगर कोई नाम सामने आता हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुई था टिकटें ब्लैक करने का कारोबार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि साल 2008 में पीसीए स्टेडियम मे क्रिकेट मैचों के दिनों में स्टॉल लगाकर स्नैक्स बेचने का ठेका ले लेते थे। इस बार भी इन्होंने क्रिकेट मैचों के दिनों में पीसीए स्टेडियम में स्टाल लगाकर स्नैक्स बेचने का ठेका लिया हुआ है। वहीं, स्नैक्स बेचने की आड़ में ही यह टिकट बेचने का धंधा चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटरिंग का काम करते हैं, रखे हैं मुलाजिम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों गांव तरकपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी के रहने वाले हैं। वहीं, काफी समय से जीरकपुर में रह रहे थे। यह युग डेली कैसिअस के नाम पर कैटरिंग का काम करते थे। इन्होंने लेबर के काफी मुलाजिम रखे हुए थे।


दसवीं और 12वीं पास हैं आरोपी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी प्रमोद कुमार 29 साल का है। 12वीं कक्षा तक उसने पढ़ाई की हुई है। जबकि अजय कुमार 34 साल का है। वहीं, दसवीं तक पढ़ा हुआ है। दोनों ही जीरकपुर में एक ही घर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed