फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of gold bracelet from elder woman in name of PM narendra Modi

मोदी के नाम पर बुजुर्ग से सोने के कंगन ठगे

Thu, 18 Dec 2014 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Thu, 18 Dec 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
swindle of gold bracelet from elder woman in name of PM narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर स्कीम बताकर बुजुर्ग महिला से सोने के 4 कंगन ठगने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के झज्जर की है। आपबीती सुनाते हुए बुजुर्ग महिला ने बताया कि एक महिला आई और अपने आप को महाबीर नाई की भानजी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काम करने की बात कही।

विज्ञापन


आरोपी महिला ने मोदी के नई स्कीम के बारे में बताया कि वो गरीब महिलाओं को सोने के 5 कंगन और रुपये बनवाकर दे रहे हैं। बकौल बुजुर्ग, वो मुझे एक खाली प्लाट में ले गई और नए कंगन के लिए सैंपल देने के नाम पर मुझसे कंगन उतरवा कर ले गई।’
विज्ञापन


स्कूल नंबर दो के सामने वाली गली में रहने वाली पीड़ित बुजुर्ग महिला बताया कि शाम को घटना की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली रोड स्थित एक निजी स्कूल के संचालक रणधीर ऊर्फ मणी की 83 वर्षीय मां जयदेई स्कूल नंबर 2 के पास बैठी हुई थी। उसके पास दो अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थी।

दोपहर डेढ़ बजे एक महिला उनके पास आई तथा खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकर्ता बताते हुए बुजुर्ग महिला जयदेई को एक खाली प्लाट में ले गई तथा वहां पर बिठा लिया और झांसे में लेकर जयदेई के हाथों में पहने हुए सोने के 4 कंगन उतरवा लिए।

सोने की चेन भी तोड़ने का प्रयास

swindle of gold bracelet from elder woman in name of PM narendra Modi

बजुर्ग महिला जयदेई ने गले में सोने की चेन भी पहनी हुई थी। आरोपी महिला ने जयदेई से चेन भी देने के लिए कहा। मगर चेन लॉक थी तथा गले से निकल नहीं रही थी। आरोपी महिला ने मुंह से चेन को तोड़ने का भी प्रयास किया, मगर वह तोड़ नहीं पाई।

कोई उसे देख ना ले, ऐसा सोचकर वह वहां से कंगन लाने की बात कहकर चली गई। काफी देर तक जयदेई महिला का वहीं इंतजार करती रही। जब कंगन लेकर गई महिला वापस नहीं लौटी तो जयदेई ने घर जाकर सारी बात परिजनों को बताई।
 
जिस गली से आरोपी महिला जयदेई को खाली प्लाट में लेकर गई थी, वहां पर एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। महिला गली से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर महिला को तलाश करने का प्रयास कर रही है। जयदेई ने बताया कि आरोपी महिला की उम्र 30 साल से कम है।

जयदेई के पति सूबेदार रामस्वरूप फौज से रिटायर थे तथा वार्ड के पार्षद भी रह चुके हैं। कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई है। अब उनका बेटा रणधीर ऊर्फ मणि निजी स्कूल चलाता है।

अत्तर सिंह, प्रभारी, सिटी चौकी ने बताया कि महिला को बहकाकर कंगन ठगने की शिकायत मिली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। पुलिस पूरा प्रयास कर रही है कि आरोपी महिला की पहचान हो जाए तथा उसे पकड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed