{"_id":"d406b36909ef0801186e5e125e258e03","slug":"suspect-pakistani-citizen-arrested-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर संदिग्ध पाक नागरिक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉर्डर पर संदिग्ध पाक नागरिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 22 Mar 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के कारण बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। इसी दौरान शनिवार को अटारी सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल 163 बटालियन के सहायक कमांडेट विश्व तिलकी ने बताया कि जवान सेक्टर अटारी के गांव दाऊके में शनिवार रात गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान कंटीली तार के पास एक व्यक्ति को घूमते देखा तो उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान रहमान निवासी गांव मंगवाल जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में हुई है। रहमान ने बताया कि वह गलती से सीमा पर कर पाकिस्तान से भारत आ गया है। बीएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन