फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspect death of A man in police custody in sirsa of Haryana

हरियाणाः हिरासत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Fri, 25 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोपटा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोपटा (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
suspect death of A man in police custody in sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पुलिस हिरासत में हेरोइन तस्करी के आरोपी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर युवक को जबरदस्ती कुछ खिलाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उन्होंने तस्करी की सूचना के आधार पर युवक के घर में छापेमारी की थी। पुलिस को देखते ही युवक ने अपने पास मौजूद नशीला पदार्थ निगल लिया और नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। मामला हरियाणा के चोपटा का है। गुरुवार को चोपटा तहसीलदार ने सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव नाथूसरी कलां निवासी हनुमान हेरोइन का नशा करता था और तस्करों से भी उसके संबंध थे। गुरुवार सुबह चोपटा थाना पुलिस ने हनुमान के घर में दबिश दी। हनुमान के भाई सुरेश का कहना है कि पुलिस हनुमान को घर से उठाकर थाने ले गई। थाने में पुलिस ने जबरदस्ती हनुमान को कुछ खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने फोन करके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने हनुमान को पहले डेरा संचालित अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टरों ने हनुमान की हालत गंभीर होने पर उसे सिरसा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान हनुमान की मौत हो गई। भाई सुरेश का कहना है कि हनुमान हेरोइन का नशा करता था। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नायाब तहसीलदार ने दर्ज किए परिवार के बयान

suspect death of A man in police custody in sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

इस मामले में प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के लिए चोपटा नायब तहसीलदार विजय सिहाल को सिविल अस्पताल भेजा। यहां नायब तहसीलदार ने मृतक हनुमान के भाई व पत्नी का बयान दर्ज किए। दोनों ने अपने बयान में चोपटा पुलिस पर आरोप लगाया है कि सुबह पुलिस सादी वर्दी में उनके घर आई और हनुमान को उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने ही जबरदस्ती हनुमान को कुछ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  

पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में हनुमान के घर में रेड की थी। पुलिस को देखकर हनुमान ने अपने पास मौजूद हेरोइन का एक साथ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। पुलिस पर लगाया गया आरोप निराधार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारण का पता चल जाएगा। - जयभगवान, प्रभारी, चोपटा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed