फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   surgical strike, chandigarh seal, trafic challan, chandigarh trafic police, chandigarh

सर्जिकल स्ट्राइक: चंडीगढ़ सील, नाकों के दौरान 438 वाहनों के चालान

Sun, 02 Oct 2016 09:05 AM IST
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
surgical strike, chandigarh seal, trafic challan, chandigarh trafic police, chandigarh
शहर में 106 जगह नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच
पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के मद्देनजर शहर में 106 जगह नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने 438 वाहनों के चालान काटे और 78 को इंपाउंड किया। पुलिस ने बताया कि नाकों केदौरान कुल 8599 वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन


ये नाके शनिवार शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक लगाए गए। इन नाकों पर 6 डीएसपी, 18 इंस्पेक्टर, 16 थानों के एसएचओ, 11 चौकियों के इंचार्ज, 717 सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और  होमगार्ड तैनात थे। जानकारी के मुताबिक इनमें से 68 नाके शहर के भीतर और 38 नाके बाहरी हिस्सों में लगाए गए थे। इस चेकिंग अभियान में 50 पीसीआर व चीता स्कवायड के 11 बाइक पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिटी सील के दौरान अफसरों की  निगरानी में आउटर एरिया में विशेष ध्यान रखा गया। जैसे की  ढिल्लों  बैरियर, हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वांइट, जीरकपुर बैरियर,  मटौर बैरियर, मोहाली बैरियर, मुल्लांपुर बैरियर पर पुलिस ने खास तौर पर वाहनों की चेकिंग की। जबकि  शहर के अंदर के हिस्सों में पुलिस की खास तौर पर सेक्टर-17/18 लाइट प्वांइट, सेक्टर- 10/11 की डिवाइडिंग रोड, पोल्ट्री फार्म चौक व सेक्टर- 35-36 के छोटे चौक पर नाके लगाए थे। हालांकि शाम को इस तरह के नाकों को देखकर शहरवासी हैरान थे। नाकों पर वाहनों की जांच  के लिए बार बार रोकने पर पुलिस वालों से कुछ लोग उलझते भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed