फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Superintendent engineer posted in Mohali arrested for taking bribe

Punjab News: दो लाख मांगी रिश्वत...एक लाख में तय हुआ सौदा, विजिलेंस ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को दबोचा

Mon, 15 May 2023 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 May 2023 06:19 PM IST
सार

विजिलेंस ने आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। अब विजिलेंस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ करेगी साथ ही इस मामले में पहल के आधार पर चालान पेश किया जाएगा। विजिलेंस अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में शामिल आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Superintendent engineer posted in Mohali arrested for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने बकाया बिलों के निपटारे और निरीक्षण रिपोर्ट के बदले एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग मोहाली में तैनात एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (क्वालिटी कंट्रोल) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपी दो लाख रुपये की मांग कर रहा था आरोपी की पहचान आरके गुप्ता के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के बठिंडा थाने में भ्रष्टाचार निरोधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि कुछ और बड़े खुलासे होंगे। आरोपी अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस को लखपत राय निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने शिकायत दी थी। पीड़ित ने विजिलेंस को बताया कि वह एक सरकारी ठेकेदार के साथ काम कर रहा है। उसे श्री मुक्तसर साहिब जिले के ब्लॉक कोटभाई के गांव खुन्नण में पीने वाले पानी की सप्लाई संबंधी टेंडर अलॉट किया गया था। 
विज्ञापन


आरोपी सुपरिंडेंटेंट इंजीनियर ने बकाया बिलों के निपटारे व उक्त प्रोजेक्ट के निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने के बदले उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रकम बहुत अधिक थी। हालांकि सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ था। इसके बाद उसने इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी। विजिलेंस ने उक्त शिकायत की जांच की। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सारे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी करवाई गई। साथ ही केस में दो सरकारी गवाह बनाए गए हैं। विजिलेंस ने आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। अब विजिलेंस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ करेगी साथ ही इस मामले में पहल के आधार पर चालान पेश किया जाएगा। विजिलेंस अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में शामिल आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed