{"_id":"58f4ba654f1c1ba3464706e7","slug":"sun-in-law-beaten-in-his-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के ससुराल आए घर वाले, चाय पीने के बाद दामाद कर किया ऐसा हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के ससुराल आए घर वाले, चाय पीने के बाद दामाद कर किया ऐसा हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
पति को पीटने के बाद पत्नी को अगवा किया
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के ससुराल उसके मायके वाले आए, तो दामाद समेत घर के तमाम लोगों का स्वागत किया गया। लेकिन चाय पानी के बाद ससुराल वालों ने दामाद का ऐसा हाल कर डाला, जिसकी कल्पना घर में किसी को न थी। ससुराल वालों ने दामाद के घर जाकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली, यही नहीं अपनी बेटी के सुहाग को रास्ते से हटाने की नीयत से गोली तक चला डाली।
घटना पंजाब के फिरोजपुर के थाना ममदोट के अंतर्गत गांव बाघे वाला में ससुराल पक्ष के लोगों ने पति को बुरी तरफ पीटा और जान से मारने की नीयत से बारह बोर राइफल से गोली दागी। आरोपी पत्नी को जबरन उठाकर ले गए। उधर, पीड़ित पति के बयान पर थाना ममदोट पुलिस ने मायके पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं और फरीदकोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
घटना पंजाब के फिरोजपुर के थाना ममदोट के अंतर्गत गांव बाघे वाला में ससुराल पक्ष के लोगों ने पति को बुरी तरफ पीटा और जान से मारने की नीयत से बारह बोर राइफल से गोली दागी। आरोपी पत्नी को जबरन उठाकर ले गए। उधर, पीड़ित पति के बयान पर थाना ममदोट पुलिस ने मायके पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं और फरीदकोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दामाद को मारने के बाद बेटी को उठाया
पति को पीटने के बाद पत्नी को अगवा किया
- फोटो : Demo Pic
पुलिस की दी गई शिकायत में रविंदर सिंह पुत्र दीदार सिंह वासी बाघे वाला ने बताया उसकी पत्नी के मायके पक्ष के आरोपी सलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, लक्की, पम्मा, बलविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह व जसवीर कौर वासी बलवीर बस्ती गली नंबर दो फरीदकोट उसके घर आए और चाय पानी किया। इसके बाद आरोपी उसकी भाभी से लड़ने लगे। इस पर उन्हें छुड़वाने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। बकौल रविंदर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर बारह बोर राइफल से गोली चला दी।
गोली घर की दीवार पर लगी। रविंदर ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को जबरदस्ती कार में बैठाकर घर से ले गए। रविंदर ने बताया कि आरोपी उसका और उसकी पत्नी का तलाक करवाना चाहते हैं। जबकि पति-पत्नी दोनों इक्ट्ठे रहते हैं और खुश है। रविंदर ने बताया कि थाना ममदोट पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।