मामी-भांजे के इश्क का खौफनाक अंजाम
घर आते-जाते मामी और भांजे में अवैध संबंध बन गया। जब परिवारवालों ने रोका तो दोनों ने अपनी जान दे दी। घटना पंजाब के मानसा की है।
बुधवार शाम दोनों घर से भाग गए और बुढलाडा में इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। महिला तीन बच्चों की मां थी जबकि उसका भांजा कुंवारा था।
बुढलाडा की कुलाना बस्ती का निक्कू सिंह (20) पुत्र काला सिंह का अपनी सगी मामी कर्मजीत कौर (32) पत्नी काला सिंह वासी जलवेड़ा रोड बरेटा के साथ इश्क था।
घर से भाग कर ट्रेन के आगे कूद गए
निक्कू सिंह अपनी मामी को मिलने उसके घर जाता तो मामा काला सिंह उसको रोकता था। इस दौरान कई बार उनमें विवाद भी हो चुका था।
इसको लेकर मंगलवार को निक्कू सिंह और उसकी मामी कर्मजीत कौर घर से भाग गए। बुधवार शाम उन्होंने बुढलाडा रेलवे स्टेशन पर आकर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस चौकी बुढलाडा के मुखी हवलदार जगजीत सिंह ने बताया कि दोनों ने अपने प्रेम संबंधों के चलते घर वालों द्वारा रोके जाने पर खुदकुशी की है।