{"_id":"5724a4504f1c1b955ba9151c","slug":"suicide-man-suicide-hanging-suicide-poisonic-suicide-sirsa-suicide-haryana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में 3 सुसाइड से दहशत, दो ने फांसी ली, एक ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा में 3 सुसाइड से दहशत, दो ने फांसी ली, एक ने जहर खाया
गजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 01 May 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा जिले में तीन सुसाइड के मामलों से हड़कंप मचा रहा। दो ने फंदा लगाकर जान दी, एक ने जहर खाकर। एक घटना सिरसा की, एक डबवाली की और एक गांव धूकड़ा की। पहली घटना डबवाली के वार्ड नंबर 16 की है। यहां युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम राजेश बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश का देर रात पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। उसने पत्नी को बाहर निकालकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया तो राजेश फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना सिरसा की डीसी कॉलोनी की है। यहां 35 वर्षीय युवक भूपेंद्र शर्मा ने आर्थिक तंग के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। वह गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीसरी घटना गांव धूकड़ा की है। यहां 35 वर्षीय राकेश कुमार ने मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजन जब उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो उसे मृत पाया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर ही पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर लिया।