फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, lady suicide, rohtak lady suicide, haryana lady suicide, crime, rohtak, haryana

दो माह पहले जुड़वां बेटियों की मौत हुई, परेशान होकर मां ने फंदा लगाया

Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
suicide, lady suicide, rohtak lady suicide, haryana lady suicide, crime, rohtak, haryana
खुदकुशी - फोटो : demo pics
हरियाणा के रोहतक में दो महीने पहले एक व्यक्ति की जुड़वां बेटियों की मौत हो गई थी। उसके बाद परेशान रहने लगी पत्नी ने भी फंदा लगा लिया। मामला तिलक नगर का है। यहां किराये के मकान में रहने वाले ट्रांसपोर्टर की पत्नी रीतू का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


बताया गया कि दो महीने पहले महिला की जुड़वा बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बेटियों को नहलाने के बाद धूप में लेटाया गया था और अचानक ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद से रीतू कुछ उदास जरूर रहती थी। लेकिन पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति व मायके वालों को घटना की जानकारी दी और उनके पहुंचने के बाद ही कमरा खोला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेरी के रहने वाले ऋषि की शादी साढ़े छह पहले खानपुर की रहने वाली रीतू के साथ हुई थी। वह पिछले साढ़े तीन साल से तिलक नगर में रिटायर्ड शिक्षक भीम सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि एक ट्रांसपोर्टर है और उसके साथ ही वह अपना ट्रक भी चलाता है। वह ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहता है। बताया गया कि ऋषि पांच दिन पहले घर आया था और कई दिन रुकने के बाद वापस चला गया था। ऋषि का एक दोस्त पास में रहता है जो मंगलवार की शाम को उसके घर आया था।

उसने देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। खिड़की से देखा कि रीतू फंदे पर लटकी हुई है। उसने तुरंत ही मकान मालिक को इस बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस अपने साथ एफएसएल टीम को लेकर पहुंची, लेकिन वहां रीतू के परिवार को कोई आदमी नहीं था।


इस कारण ही पुलिस ने पहले उसके पति व मायके वालों को सूचना दी और उनके पहुंचने के बाद ही कमरे का दरवाजा खोला गया। पुलिस ने मकान मालिक से कुछ जानकारी जुटाईं। उन्होंने बताया कि उसका चार साल का बेटा है जो ऋषि के अन्य परिवार वालों के साथ गुड़गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed