{"_id":"571e224b4f1c1b443ea91537","slug":"suicide-incident-encroachment-case-lady-try-to-attempy-suicide-with-children-sangrur-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर टूटता देख महिला ने बच्चों सहित खुद को आग में झोंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर टूटता देख महिला ने बच्चों सहित खुद को आग में झोंका
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में बच्चों संग खुद को आग लगाने की कोशिश करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर जिले के गांव लहरागागा में स्थिति उस समय तनावपूर्ण बन गई, घर टूटता देखकर महिला ने बच्चों समेत खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया और नगर काउंसिल को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि लहरा के वार्ड नंबर सात में रहने वाली किरना रानी अपने पुराने घर को तोड़कर नया बना रही थी और महिला के मुताबिक उसने इसके लिए काउंसिल से नक्शा भी पास करवाया था। इसके बावजूद काउंसिल ने उसे नोटिस भेज दिया।
इसके बाद महिला के समर्थन में शहरवासियों ने काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल कार्रवाई को रोक दिया गया है, लेकिन कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा क्योंकि उक्त महिला ने बिना मंजूरी के घर का कुछ हिस्सा बनाया है।

लोगों का गुस्सा फूटा, जेसीबी के आगे लेटे
संगरूर में बच्चों संग खुद को आग लगाने की कोशिश करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नगर काउंसिल के अधिकारी पुलिस बल को साथ लेकर उक्त महिला के मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गए। इसकी सूचना पाते ही कांग्रेस के पार्षद तथा लोग बड़ी तादाद में इकट्ठे हो गए और इस कार्रवाई का विरोध किया। काउंसिल की बढ़ती कार्रवाई को देख किरना रानी ने अपनी दो बच्चियों सहित खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।
दूसरी तरफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग जेसीबी मशीन के आगे लेट गए। इससे जेसीबी मशीन को वापस जाना पड़ा। माहौल बिगड़ता देख मूनक के डीएसपी अकाशदीप औलख मौके पर पहुंचे जिन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया। मौके पर कांग्रेसी नेता सनमीक सिंह हैनरी ने काउंसिल की कार्रवाई की सख्त आलोचना करते कहा कि यदि उक्त महिला का घर तोड़ने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम निकलेंगे।