फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, husband suicide, husband illigal relation with other girl, ludhiana police, ludhiana

पत्नी ने प्रेमिका संग बंद कमरे में देख लिया, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 06 Aug 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 06 Aug 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
suicide, husband suicide, husband illigal relation with other girl, ludhiana police, ludhiana
पति ये बात सह नहीं पाया।
2 बच्चियों का पिता होने के बावजूद अवैध संबंध रखने वाले पति को प्रेमिका संग बंद कमरे में देख लिया था। पति ये बात सह नहीं पाया। मामला, लुधियाना का है।
विज्ञापन


अवसाद में आकर पति मुनीष कुमार (28) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके में पड़ती कर्मसर कालोनी की है।
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी के साथ थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच के बाद बताया कि पुलिस को दिए बयान में मुनीष के पिता सतीश चंद्र ने बताया कि उसका बेटा एक हौजरी में काम करता था। उसकी 2 बेटियां व पत्नी है। हौजरी इकाई में ही उसके लड़के के किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध बन गए। युवती भी उनके मोहल्ले में ही रहती थी। दोपहर को जब मुनीष की पत्नी व सास को पता चला कि वह युवती के घर में है तो वे भी वहां पहुंच गईं।


युवती के घर में अपनी पत्नी व सास को देखकर वह भाग कर अपने घर आ गया और डर के मारे उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सतीश चंद्र ने बताया कि इस बात का पता जब उन्हें चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन जब तक वह दरवाजा तोड़ कर अंदर जाते तब तक वह फंदा लगा कर आत्महत्या कर चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पंखे से नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed