फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   suicide, double suicide, couple suicide, amritsar couple suicide, crime, amritsar, punjab

2 बच्चों के बाप और 12वीं की छात्रा में पनपा प्यार, अंजाम खौफनाक

Wed, 13 Jul 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 13 Jul 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
suicide, double suicide, couple suicide, amritsar couple suicide, crime, amritsar, punjab
युवक और युवती ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। दो बच्चों के बाप और 12वीं की छात्रा के बीच में ऐसा प्यार पनपा, जिसका नतीजा बेहद खौफनाक निकला। मामला, अमृतसर का है। परिजनों को रिश्ते के खिलाफ देखकर दोनों ने मानांवाला रेलवे लाइनों पर ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 32 साल के सुखजिंदर सिंह की पहले शादी हो चुकी थी। उसका एक चार साल का बेटा और डेढ़ साल एक बेटी भी है, जबकि युवती गांव गांव बालियां की रहने वाली थी और अभी बारहवीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसका पिता मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन


युवती चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात सुखजिंदर सिंह के साथ हुई। आपस में मेल-मिलाप बढ़ गया। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गया। दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दोनों ने ही एक-दूसरे से मिलना-जुलना से बंद न किया तो लड़की के परिवार वालों ने उसे नानी घर भेज दिया, लेकिन सुखजिंदर भी उसके पीछे-पीछे आ गया। प्रेम परवान चढ़ता दिखाई न दिया तो दोनों ने जीवन लीला खत्म करने की ठानी और आज सुबह ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed