{"_id":"fce58c2129b74c6d2d121a10726075b6","slug":"suicide-by-young-girls-due-to-disease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली गांव निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब लगा, जब महिला का भाई खाना खाने घर आया। उसने देखा कि उसकी बहन का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना फेज-1 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय रीटा फुलवेरी से पीड़ित थी।
विज्ञापन
इस कारण वह ढाई साल से डिप्रेशन में थी। युवती के पिता मोहन ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। तीन साल पहले ही रीटा शादी के बाद मोहाली आ गई थी।
विवाह के छह महीने बाद ही उसे यह बीमारी हो गई। इसके बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। अब वह उनके साथ ही मोहाली गंाव में रह रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
बीमारी बढ़ने के कारण वह परेशान रहती थी। रविवार सुबह वह और उसका बेटा काम पर चले गए थे। इसके बाद दोपहर को उसने आत्महत्या कर ली।