{"_id":"ff9e2ce370793ab1a479625966e9f4dc","slug":"suicide-by-press-car-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फोन कर बोला, सुसाइड कर रहा हूं और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को फोन कर बोला, सुसाइड कर रहा हूं और...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Mon, 16 Mar 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
शहर की रत्तपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है और पत्नी व बेटे को परेशान न करने को कहा है। रत्तपुर कॉलोनी में श्रवण कुमार अपनी पत्नी समेत किराये के मकान में रह रहा था। पत्नी परवाणू में कंपनी में जॉब करती है।
विज्ञापन
श्रवण ने दोपहर बाद पत्नी को फोन किया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। पत्नी जब घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका पति श्रवण चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। वह गाड़ी चालक था और प्रेस के लिए गाड़ी चलाता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई की।
विज्ञापन