{"_id":"1e9c122dfd5d9c676ab4e66c48875a09","slug":"suicide-by-fazilka-punajb-dc-son-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में फाजिल्का के डीसी के बेटे ने की सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में फाजिल्का के डीसी के बेटे ने की सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Feb 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां फाजिल्का के डीसी के बेटे ने संदिग्ध हालातों में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के फाजिल्का के डीसी मंजीत सिंह बराड़ के 17 वर्षीय बेटे ने सेक्टर 8 स्थित घर में ही सुसाइड कर ली। मृतक का नाम सुमेर सिंह बराड़ बताया जा रहा है। वह सेक्टर 26 के स्कूल में सेंट जोंस स्कूल में 11वीं का स्टूडेंट था।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि सुमेर के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर सुमेर की बहन थी। सुमेर का कुत्ता उसके साथ सोता था। आज सुबह काफी देर तक सुमेर नहीं उठा। दूसरी ओर कुत्ता भौंकता जा रहा था।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए सुमेर की बहन ने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने पर अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। सुमेर कुत्ते के पट्टे से पंखे पर लटका हुआ था।
उसने घटना की सूचना तुरंत अपने माता-पिता को दी। पुलिस को भी सूचित किया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और माता-पिता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम कराया। मामला दर्ज कर लिया गया है।