{"_id":"f017bb365caa694568ae1b488f45eddb","slug":"suicide-by-bsf-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को गोली मार BSF जवान ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को गोली मार BSF जवान ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Thu, 14 Aug 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने ड्यूटी पर तैनाती के दौरान अपनी ही सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात सेक्टर हेडक्वार्टर में हुई। आत्महत्या की इस घटना से सैन्य अफसरों और अन्य जवानों में सनसनी फैल गई। मामले की जांच के लिए सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जांच टीम गठित की है।
सीमा सुरक्षा बल के जवान केरल प्रांत के गांव पुलि निवासी मोहन दास चन्द्रन पुत्र सी.चन्द्रन की ड्यूटी सीमा सुरक्षा बल के गुरदासपुर स्थित सेक्टर हेडक्वार्टर के गार्ड के रूप में लगाई गई थी।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान बुधवार रात करीब 10 :30 बजे किसी कारण से परेशान होकर मोहन दास चन्द्रन ने अपनी सरकारी राइफल से गले में गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही कुछ ही देर में वहां सैन्य अधिकारी जा पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी जानकारी सिटी पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में ले लिया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार मृतक कांस्टेबल मोहन दास की उम्र करीब 26 साल थी और वह अविवाहित था।
उसके मोबाइल की जांच से पता चला है कि आत्महत्या करने से पूर्व रात करीब 9 बजे उसने लगभग आधा घंटा अपने भाई से बात की थी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जवान के गांव भेज दिया गया।