फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, boy suicide, unemployed boy suicide, mansa boy suicide, punjab boy suicide, mansa, punjab

नौकरी न मिलने के कारण तनाव में था नौजवान, फंदा लगा लिया

Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, unemployed boy suicide, mansa boy suicide, punjab boy suicide, mansa, punjab
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
युवक को नौकरी नहीं मिल रही थी। कई दिन से तनाव में था, आखिरकार उसकी हिम्मत टूट गई और फंदा लगाकर जान दे दी। पिछले चार दिन पंजा‌ब के मानसा जिले में खुदकुशी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले दो युवक जहर खाकर जान दे चुके हैं।
विज्ञापन


गांव कोटधरमू के एक नौजवान निर्मल सिंह (21) ने बारहवीं पास करने के बाद इलेक्ट्रिशन का डिप्लोमा भी किया हुआ था। वह बीते लंबे समय से कोई नौकरी न मिलने से बेरोजगारी से जूझ रहा था। पिछले कई दिन से तनाव में था, परेशान होकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि उसके पास साढ़े तीन एकड़ जमीन थी, जिसमें से कुछ जमीन कर्ज चुकाने में लग गई थी। अब उनके पास महज एक कनाल जमीन ही बची है। उसके अनुसार जमीन बिक जाने के बाद भी उनके पर करीब 3 लाख रुपये का कर्ज है। कर्ज व बेरोजगारी के चलते निर्मल सिंह ने खेत में जाकर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही गांव में शोक की लहर पसर गई। चार दिनों में मानसा जिले में तीन युवाओं ने घर की आर्थिक हालत कमजोर होने से आत्महत्या की है। इससे पहले 10 अप्रैल को गांव बुर्ज ढिल्लवां के गुरप्रीत सिंह ने कॉलेज की फीस न भर पाने से जहरीली दवा पीकर जान दे दी थी, जबकि मंगलवार को बरेटा के गांव बहादरपुर के बीए फाइनल के छात्र गुरविंदर सिंह ने आर्थिक तंगी के कारण जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली।


रोजगार गारंटी कानून बनाने की मांग
पंजाब किसान यूनियन के सुरजीत सिंह हैपी, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुरु, कुलविंदर सिंह, दलेल सिंह वाला और इंकलाबी नौजवान सभा के गुरप्यार गेहले ने सरकार से मांग की है कि संकट के दौर से गुजर रहे उक्त परिवारों की आर्थिक मदद की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं का आत्महत्याएं चिंता का विषय है। इसे ध्यान में रखकर जल्द रोजगार गारंटी कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed