फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   suicide, attempt of suicide, drug smuggler try to attempt suicide, police raid at smuggler house

छापा पड़ा तो तस्कर ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के हाथ-पैर फूले

Thu, 05 May 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Thu, 05 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
suicide, attempt of suicide, drug smuggler try to attempt suicide, police raid at smuggler house
पंजाब का नशा तस्कर सतनाम सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने तस्कर के घर पर छापा मारा तो उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि पुलिस के होश उड़ गए। गांव मेहंदीपुर निवासी तस्कर सतनाम सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब होते देखकर पुलिस पार्टी खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन


परिजन सतनाम सिंह को भिखीविंड के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।  पाक तस्करों से संबंध रखकर फर्जी करंसी, नशीले पदार्थ और असलहा की खेपें भारत मंगवाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था।
विज्ञापन


थाना खेमकरण के अधीन आते गांव मेहंदीपुर निवासी सतनाम सिंह पुत्र बलवंत सिंह के खिलाफ थाना खेमकरण में हेरोइन की तस्करी संबंधी एफआईआर दर्ज हैं और उसके खिलाफ एक अलग एफआइआर जनरल स्मगलिंग धारा के तहत दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनाम सिंह पर आरोप हैं कि वह पाक तस्करों से मिलकर सीमा पार से फर्जी करेंसी, नशीले पदार्थ और असलहा की खेपें भारत मंगवाकर अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता हैं।

मामले में सतनाम सिंह काफी समय से फरार है

suicide, attempt of suicide, drug smuggler try to attempt suicide, police raid at smuggler house
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो
इस केस सतनाम सिंह काफी समय से फरार है। सीआइए स्टाफ ने खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार को उसके घर एएसआई परमदीप सिंह के नेतृत्व में छापामारी की तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इस पर पुलिस पार्टी अपनी दोनों गाड़ियों में सवार होकर वापस चली गई। सतनाम सिंह को उसके रिश्तेदारों ने भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे अमृतसर भेज दिया गया। तस्कर मां सलविंदर कौर, भाई गुरप्रीत सिंह, जीजा प्रताप सिंह व अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि तरनतारन पुलिस की ओर सतनाम सिंह खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनरल स्मगलिंग के दर्ज किए मामले की जांच चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा पैसों की मांग संबंधी मोबाइल कॉल की रिकार्डिंग भी परिवार के पास मौजूद हैं। सतनाम सिंह के परिवार ने सीआईए स्टाफ के खिलाफ थाना खेमकरण में लिखित शिकायत भी दी हैं।

इसकी पुष्टि थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने की हैं। उन्होंने कहा कि जनरल स्मगलिंग के दर्ज मामले में सतनाम सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed