फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student try to capture porn video of girl student in toilet

पीयू के टॉयलेट में बनाने लगा छात्रा का अश्लील क्लिप

Tue, 17 Mar 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
student try to capture porn video of girl student in toilet

एक छात्र ने छात्रा के साथ कॉलेज के टॉयलेट में इतना शर्मनाक काम किया, जानकर आपको भी शर्म आ जाएगी। छात्र टॉयलेट में छात्रा की पोर्न वीडियो बनाने लगा। मामला चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी का है।

विज्ञापन


यहां स्टूडेंट सेंटर के टॉयलेट में एक छात्र ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। यह जानते ही छात्रा ने शोर मचाया। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्टूडेंट्स और कर्मचारी दौड़े आए।
विज्ञापन


इतने में छात्र भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन नाकाम रहा। मौके से भाग रहे छात्र को स्टूडेंट्स ने धर दबोचा। मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। आरोपी छात्र से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

student try to capture porn video of girl student in toilet

पीयू कैंपस के स्टूडेंट सेंटर पर एक छात्रा अपने दोस्तों के साथ दोपहर को लंच करने के लिए पहुंची। यहीं पास में लेडीज और जेंट्स टॉयलेट है। छात्रा टॉयलेट गई। तभी उसे जेंट्स टॉयलेट से मोबाइल से वीडियो बनाने का आभास हुआ।

इसके बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो वीडियो बनाने वाला छात्र भागने लगा, लेकिन छात्रा के साथ स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचे दोस्तों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को बुलाया।

इस घटना के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाशी ली और उसके मोबाइल को कब्जे में लिया। वहीं, छात्रा ने पुलिस में शिकायत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed