{"_id":"5bd20f5abdec2269a552918d","slug":"student-tried-to-misbehave-with-class-one-student-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: चंडीगढ़ में सातवीं के छात्र ने किया कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: चंडीगढ़ में सातवीं के छात्र ने किया कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र द्वारा पहली कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के अभिभावक स्कूल प्रिंसिपल के पास शिकायत लेकर पहुंचे। हालांकि स्कूल प्रिंसिपल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र को तुरंत निष्कासित कर जिला शिक्षा अधिकारी को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।
विज्ञापन
घटना 12 अक्टूबर की है। छात्रा करीब 12 बजे गर्ल्स टायलेट में गई, जहां बगल में ब्यॉज टायलेट के पास आरोपी छात्र पहले ही मौजूद था। छात्रा को अकेली देखकर वह गर्ल्स टायलेट में घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा लेकिन छात्रा जैसे-तैसे वहां से निकल गई।
विज्ञापन
उसने स्कूल में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन घर जाकर छात्रा ने अपने पैरेंट्स को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के अभिभावक 22 अक्टूबर को स्कूल प्रिंसिपल के पास शिकायत लेकर पहुंचे। इसकी जांच करने के बाद प्रिंसिपल ने छात्र को स्कूल से निकाल दिया। प्रिंसिपल ने इस मामले की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। हालांकि छात्रा के अभिभावक ने पुलिस कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में स्कूल प्रशासन से बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अनुजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी