{"_id":"65bbc507530f9c4a6b09c357","slug":"street-vendor-shot-dead-in-amritsar-of-punjab-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अंडे की रेहड़ी लगाने वाले की हत्या, बाइक सवारों ने मारी तीन गोली, इलाके में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: अंडे की रेहड़ी लगाने वाले की हत्या, बाइक सवारों ने मारी तीन गोली, इलाके में दहशत
Fri, 02 Feb 2024 01:12 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:12 AM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में बाइक सवारों ने तीन गोली मारकर एक रेहड़ी वाले की जान ले ली। मामला हकीमां गेट का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सुबह स्कूल के बाहर टॉफी बेचता था और शाम को अंडे की रेहड़ी लगाता था। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में एक सरकारी स्कूल के पास गुरुवार की देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर एक रेहड़ी वाले की हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हकीमां गेट थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जसपाल सिंह नामक व्यक्ति हकीमां गेट के सामने स्थित सरकारी स्कूल के पास शाम को अंडे की रेहड़ी लगाता था। सुबह स्कूल के बच्चों को टॉफी बेचता था। गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे जसपाल सिंह ने स्कूल के गेट के पास रेहड़ी लगाई थी। इसी दौरान बाइक पर पहुंचे हमलावरों ने उसे तीन गोली मार दी।
विज्ञापन
गोलियां लगते ही जसपाल जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। वहां इतना अंधेरा था कि आसपास के लोगों को वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में पता नहीं चला। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल जसपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन