फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Story of robbery of Rs 62 lakh in Amritsar turned out to be false

Amritsar News: झूठी निकली 62 लाख रुपये की लूट, बाप-बेटे ने इसलिए रची थी कहानी, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Sun, 20 Aug 2023 01:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 01:11 PM IST
सार

आरोपी विकासदीप सिंह और उसके लड़के बख्तावर सिंह पर छावनी थाने में आईपीसी की धारा 406, 420, 120-बी और 182 के तहत केस दर्जकर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Story of robbery of Rs 62 lakh in Amritsar turned out to be false
जानकारी देते एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में दो दिन पहले माहल बाईपास पर हुई फॉर्च्यूनर सवार बख्तावर सिंह से 62 लाख रुपये लूट की कहानी झूठी निकली। पुलिस जांच में सच सामने आने के बाद मामले की शिकायतकर्ता और उसके पिता को गिरफ्तार कर किया गया है। आरोपी बाप-बेटे के विरुद्ध गबन, धोखाधड़ी, साजिश और पुलिस को झूठी शिकायत देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी रविवार को एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन


एसीपी बाजवा ने बताया कि 18 अगस्त को इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को बख्तावर सिंह ने शिकायत दी कि वह बैंक से पैसे निकलवा कर आ रहे थे। इस बीच माहल बाईपास के निकट पहुंचे तो इनोवा और सफेद रंग की सेडान गाड़ी से 5-6 हथियारबंद लोग निकले। इनमें से दो के पास पिस्तौल थी। हथियारबंद लोगों ने गन प्वाइंट पर उसके कब्जे से 62 लाख रुपये वाला बैग छीन लिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि बख्तावर सिंह के कनाडा निवासी जीजा सरबजीत सिंह ने भकना कलां गांव में अपनी छह कनाल तीन मरले जमीन 1.20 करोड़ रुपये में बेची थी। सरबजीत सिंह ने जमीन विकासदीप सिंह को पावर ऑफ अटार्नी देकर बेची थी। इस डील में 58 करोड़ रुपये अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे जबकि 62 लाख रुपये कैश मिले थे।

एसीपी बाजवा ने बताया कि कल इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज निकाली। बैंक में जाकर जांच की। जमीन खरीदने वाले गुरसेवक सिंह निवासी भकना कलां से भी पूछताछ की। इस तरह उक्त राशि विकासदीप सिंह के पास मिली। पिछले सप्ताह सरबजीत सिंह ने उन्हें फोन करके कहा था कि उन्हें पैसों की जरुरत है। 62 लाख रुपये की रकम हड़पने के खातिर बाप-बेटे ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी विकासदीप सिंह और उसके लड़के बख्तावर सिंह पर छावनी थाने में आईपीसी की धारा 406, 420, 120-बी और 182 के तहत केस दर्जकर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed