{"_id":"64610798e2a4e3e41c08d903","slug":"stones-pelted-at-golden-temple-mail-train-in-amritsar-of-punjab-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन पर पथराव, दो कोच के शीशे टूटे, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: अमृतसर में गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन पर पथराव, दो कोच के शीशे टूटे, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 14 May 2023 11:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 May 2023 11:57 PM IST
सार
रेलवे पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। ट्रेनों पर ब्यास के आसपास पत्थर फेंकने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ट्रेनों पर पत्थर फेंके जा चुके हैं लेकिन रेलवे पुलिस सिर्फ मामला दर्ज करने तक ही सीमित है।
विज्ञापन
पथराव से टूटा खिड़की का शीशा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुंबई से अमृतसर आ रही गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। ट्रेन 12 मई को मुंबई से रवाना हुई थी। 13 मई की रात यह ट्रेन 12 बजकर 45 मिनट पर ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन पर जोर-जोर से पत्थर गिरने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन
इससे ट्रेन के एसी कोच बी-1 और बी-2 की खिड़कियों के कांच टूट गए। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन गाड़ी के अंदर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।