{"_id":"5d8cf2ca8ebc3e015c0cb131","slug":"stolen-17-lakh-from-home-by-showing-fear-of-pitbull-to-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिटबुल से कटवाने का डर दिखाकर घर से 17 लाख रुपये चोरी करवाए, खरीदा ये सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चों को पिटबुल से कटवाने का डर दिखाकर घर से 17 लाख रुपये चोरी करवाए, खरीदा ये सामान
Fri, 27 Sep 2019 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवाने का डर दिखाकर तीन बच्चों से उनके घर से 17 लाख चोरी करवा लिए। पिछले हफ्ते जब परिवार के लोग जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए बेड में रखा कैश निकालने लगे तो वह न मिलने पर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
इस संबंध में जब बच्चों से पूछा तो सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा युवा मंडल रायकोट के प्रधान अनिल परूथी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ एक घर में रहता है। दोनों भाई अलग-अलग दुकानें चलाते हैं। मार्च 2019 में उन्होंने एक घर का सौदा किया था। इस घर की रजिस्टरी के लिए उन्होंने घर में 17 लाख रुपये रखे हुए थे। उनके पड़ोस में रहने वाला खुशवंत सिंह अपने पिता के साथ ज्वेलरी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
अकसर उनका बेटा और दो भतीजे उसके घर चले जाते थे। खुशवंत सिंह ने अपने दोस्त लुधियाना निवासी जसपाल सिंह उर्फ सोनू, मनजोत सिंह और एक नाबालिग के साथ मिलकर बच्चों को धमकाना शुरू कर दिया। कभी उन्हें पिस्तौल के बल पर डराया जाता तो कभी घर में रखे पिटबुल डॉग के आगे फेंक कर कटवाने की धमकी दी जाती।
चारों आरोपी 10 से 12 साल के इन बच्चों से घर में रखा पैसा लेने के लिए कहते रहे। डर के कारण बच्चों ने घर में रखे 17 लाख रुपये चोरी कर उन्हें दे दिए। इस पैसे से आरोपियों ने मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने की चेन और अन्य सामान खरीदा।
थाना रायकोट प्रभारी अमरजीत सिंह बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी नाबालिग है जबकि अन्य की उम्र 21 से 24 साल के बीच है। दो आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। चौथे आरोपी मनजोत सिंह को गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया है।