{"_id":"659fd52acf33b8d3e506ece9","slug":"stf-caught-two-smugglers-with-five-kg-of-heroin-in-punjab-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पांच किलो हेरोइन बरामद, STF ने दो तस्करों को दबोचा, पाकिस्तान से आई थी खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पांच किलो हेरोइन बरामद, STF ने दो तस्करों को दबोचा, पाकिस्तान से आई थी खेप
Thu, 11 Jan 2024 05:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jan 2024 05:35 PM IST
सार
पंजाब में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पांच किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा है। प्राथमिक जांच में इनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से मिले हैं। एसटीएफ इनसे गहन पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मेहतपुर से पांच किलो हेरोइन और स्विफ्ट गाड़ी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ कैसा और जगरूप सिंह उर्फ रूप के रूप में हुई है। प्रेसवार्ता में एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि लुधियाना एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एआईजी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पठानकोट और अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन लाते थे और प्रारंभिक जांच में उनके पाकिस्तान से संबंध सामने आए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दोआबा और लुधियाना इलाके में ड्रग्स सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ कैसा से पहले भी चार किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इस मामले में उस पर मुकदमा चल रहा है। जबकि हत्या के मामले में उसे कोर्ट ने बरी कर दिया है। जबकि दूसरे आरोपी जगरूप सिंह उर्फ रूप के खिलाफ अभी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन