बेटे को बचाते समय मां की गई जान, पिता गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को बचाने के लिए बीचबचाव करने आए दंपति पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की पेट में चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना हरियाणा के यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव तलाकौर की है। घायल को सिविल अस्पताल जगाधरी में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। छप्पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है।
गांव तलाकौर निवासी नानूराम का छोटा बेटा भूपेंद्र बुधवार शाम करीब सात बजे गांव के गुरु रविदास मंदिर में पूजा करने के लिए गया था। जब वह पूजा कर घर जाने लगा तो यहां खडे़ गांव के अंकुश ने उसके साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू कर दी। कहासुनी विवाद में बदल गई।
चाकू लेकर पीछे भागा, पेट में चाकू घोंप दिया
आरोप है कि अंकुश ने यहां अपने भाई के साथ मिलकर उस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। किसी तरह भूपेंद्र यहां से बचकर घर की ओर भाग निकला। आरोपी अंकुश भी उसके पीछे चाकू लेकर भागने लगा। भूपेंद्र अपने घर में आ गया। शोर सुनकर भूपेंद्र के पिता नानूराम (55) घर के दरवाजे पर आ गए।
उन्होंने अंकुश को घर के अंदर जाने से रोका लेकिन अंकुश ने नानूराम के पेट में चाकू घोंप दिया। नानू के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी बबली रानी (40) आई। बबली बीचबचाव करने लगी तो आरोपी युवक ने उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। बबली बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी।
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। नानूराम के बेटों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बबली और नानूराम को जगाधरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित किया, वहीं वीरवार को नानूराम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बड़े भाई के साथ मिलकर किया हमला
सूचना मिलने पर बुधवार देर रात छप्पर थाना प्रभारी राजिंद्र सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी के भाई भी शामिल
मृतका बबली के बड़े बेटे शिवकुमार ने बताया कि आरोपी अंकुश ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके भाई पर हमला किया और बाद में दो भाई उसके भूपेंद्र को मारने के लिए उनके घर में आ गए। यहां उनके माता-पिता ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन पर ही चाकू से हमला कर दिया।
राजिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना छप्पर ने बताया कि तलाकौर गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मामले की जांच के बाद आरोपी अंकुश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।