{"_id":"ebd08f83fc3b589921524a883b230493","slug":"stabbed-to-man-for-money-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा मांगने गए युवकों ने चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा मांगने गए युवकों ने चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डड्डूमाजरा में बड़े भाई से पैसे मांगने के विवाद में सोमवार की शाम तीन युवकों ने छोटे भाई को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है, जबकि हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वारदात सोमवार शाम डड्डूमाजरा में हुई। संजय से तीन युवक पैसे मांगने गए थे। इसी दौरान उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देखकर संजय का छोटा भाई पवन कुमार बीच बचाव में आ गया। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में पवन के बाजू व पेट में गंभीर चोटें आई। जबकि तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी भोला, सलमान व टेला के रूप में हुई है। हालांकि, आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। लेकिन, उनका कोई सुराग हाथ नही लगा है।