{"_id":"64e195c5f3006dd1c508d143","slug":"spo-killed-in-road-accident-in-rohtak-of-haryana-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ड्यूटी से लौट रहे एसपीओ को कैंटर ने मारी टक्कर, पीजीआई में तोड़ा दम, बेटे के बयान पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak News: ड्यूटी से लौट रहे एसपीओ को कैंटर ने मारी टक्कर, पीजीआई में तोड़ा दम, बेटे के बयान पर केस दर्ज
Sun, 20 Aug 2023 09:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:58 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी यश हुड्डा ने बताया कि उनके पिता 40 वर्षीय संदीप सेना से सेवानिवृत्त होकर पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में गोहाना रोड पर वीटा प्लांट के नजदीक कैंटर ने ड्यूटी से लौट रहे स्कूटी सवार एसपीओ टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बसंतपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। हालांकि उनका परिवार मौजूदा समय में बैंक कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी यश हुड्डा ने बताया कि उनके पिता 40 वर्षीय संदीप सेना से सेवानिवृत्त होकर पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। रात को करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी के बाद घर लौटते समय वीटा प्लांट के नजदीक गोहाना की तरफ से आ रहे कैंटर ने पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। उस समय वह भी घूमने गोहाना रोड पर गया था। कैंटर चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसने लोगों की मदद से पिता को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन