फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonipat minor girl gangrape story told by rapist

आरोपियों ने बताया, कैसे की 14 वर्षीय नाबालिग से हैवानियत?

Sun, 25 Oct 2015 03:10 PM IST
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 25 Oct 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
sonipat minor girl gangrape story told by rapist

14 वर्षीय नाबालिग युवती संग हैवानियत की कहानी आरोपियों ने सुनाई तो सुनने वालों की आंखें भर आईं। सोनीपत के गांव अटेरना के पास सुनसान इलाका। रात के करीब 11.30 बजे हुए थे। पांच वहशी दरिंदों से घिरी 14 साल की किशोरी फूट-फूटकर गुहार लगा रही थी, मुझे बख्श दो, जाने दो। लेकिन जितना वो चीखी-चिल्लाई, उतना ही उन दरिंदों की हैवानियत बढ़ती गई।

विज्ञापन


दो घंटे तक आरोपी मासूम का जिस्म नोचते रहे। किशोरी की चीख दरिंदों के अट्टहास में दबकर रह गई। दरिंदगी की हद तब पार हो गई,  जब आरोपियों में से एक ने किशोरी से उसका नाम-पता पूछा। जैसे ही किशोरी ने नाम-पता बताया, दरिंदों की आंखों में खुद बचाने की जद्दोजहद शुरू हो गई।
विज्ञापन


एक बोला, ये तो मुझे जानती है, सबको मरवा देगी। और फिर... एक के बाद एक ईंट से कई वार किशोरी के सिर पर किए गए। जब वह थोड़ी बेसुध हुई तो उसी की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और गांव नांगल कलां के पास ले गए। वहां रजबाहे के पास जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी इकट्ठी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मिट्टी के ढेर में किशोरी का शव दबाकर उन पांचों ने अपने काले कारनामों को दफनाने की कोशिश की। हैवानियत की यह कहानी पढ़ते या सुनते समय लोगों की रूह तक कांप जाए, लेकिन पुलिस के सामने जब आरोपियों ने अपनी करतूत बताई तो उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी।

किसी को कुछ नहीं बताऊंगी, जाने दो

sonipat minor girl gangrape story told by rapist

आरोपियों ने बताया गया है कि किशोरी चलते ऑटो से लेकर अपने मुंह पर किए गए ईंट के पहले वार तक दरिंदों के सामने रहम की भीख मांगती रही। आरोपियों ने इकबालिया जुर्म में बताया है कि वो बार-बार कह रही थी कि मुझे जाने दो, बख्श दो। मैं तुम्हारे आगे हाथ जोड़ती हूं। जब उन्हें पहचान उजागर होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने ईंट की तलाश की।

इस दौरान भी किशोरी अपनी जान की भीख मांगती रही। उसने ये भी कहा वह किसी को कुछ नहीं बताएगी, उसे जाने दो। उसकी जान बख्श दो। लेकिन पांचों को डर था कि उनकी पहचान हो जाएगी। इसीलिए उन्होंने किशोरी की हत्या कर दी।

बॉर्डर पर ही जाग गया था पांचों का शैतान
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि बॉर्डर पर तीन लड़कियों, दो लड़कों सहित मियां-बीवी उतरे थे तो पांचों ऑटो में ही बैठे थे। लड़कियों में सबसे बड़ी उस 14 वर्षीय किशोरी को देखकर पांचों का शैतान जाग गया था। उसी समय पांचों ने प्लानिंग कर ऑटो में सवार होकर परिवार के पीछे लग गए थे।

ऑटो में ही शुरू कर दी थी छेड़खानी
किशोरी का अपहरण करने के बाद चार आरोपियों ने किशोरी के साथ चलते ऑटो में ही छेड़खानी शुरू कर दी थी। एक आरोपी ऑटो चला रहा था। किशोरी ने विरोध करने की कोशिश की तो एक ने उसके बाल पकड़ लिए। सबूत के तौर पर एफएसएल टीम ने ऑटो में बाल के सैंपल भी बरामद किए हैं, जिन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है।

गैंगरेप का पांचवां नाबालिग आरोपी काबू

sonipat minor girl gangrape story told by rapist

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने और शव को दफनाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को काबू कर लिया है। उसे बॉर्डर से काबू किया गया। यह पांचवां आरोपी नाबालिग है। पकड़े जाते ही उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बोस्टल जेल अंबाला भेज दिया गया। वहीं, रिमांड पर चल रहे चार अन्य आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑटो और डंडे बरामद कर लिए हैं। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पांच दिन पहले लिया था नया ऑटो, उसी की पार्टी
वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया गया है। यह ऑटो आरोपी नितिन का है। उसने पांच दिन पहले ही नया ऑटो लिया था। ऑटो के अभी तक कागजात भी तैयार नहीं करवाए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नए ऑटो की ही पार्टी देने के लिए नितिन  अपने साथियों के साथ इकट्ठा हुआ था। बता दें कि मामले में नाबालिग को छोड़कर अन्य तीन आरोपियों के पास भी ऑटो हैं। नाबालिग आरोपी अन्य चारों के ऑटो चलाता था।

पहले भी छेड़छाड़ कर चुके हैं आरोपी
आरोपी इससे पहले भी छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पांचों बॉर्डर से बहालगढ़ के रूट पर अपने ऑटो चलाते थे। देर रात जब ये वापस आते थे, तब कई बार राह चलते महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट भी की। देर रात जीटी रोड किनारे कई श्रमिकों के साथ किराए को लेकर बहस होने के बाद ये इकट्ठे होकर मारपीट करते थे। इसलिए ऑटो में डंडे भी रखते थे।

यह थी हैवानियत भरी बलात्कार की घटना

sonipat minor girl gangrape story told by rapist

ज्ञात रहे कि मूलरूप से गाजीपुर, यूपी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह अपने परिवार के साथ कुंडली थाना क्षेत्र में रहता है। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीरवार को आजादपुर, दिल्ली में दशहरा देखकर लौट रहा था। कुंडली बॉर्डर से उसकी बेटी अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल पर घर के लिए निकल ली थी।

रास्ते में ऑटो सवार पांच युवकों ने उसके भतीजे पर हमला कर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपियों में उनकी कॉलोनी का रहने वाला नितिन व एक अन्य तथा तीन उसके साथी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में नितिन के साथ ही गांव नांगल कलां निवासी प्रवीण, करण और दीपक को काबू किया था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह किशोरी का अपहरण कर गांव अटेरना की तरफ ले गए थे और वहां गैंगरेप के बाद उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों को शुक्रवार को काबू कर लिया था, जबकि पांचवां नाबालिग आरोपी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। थाना कुंडली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया गया था। पांचवें नाबालिग आरोपी को बोस्टल जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed