{"_id":"d945d4037a4f8c2e027792d8bd90f990","slug":"son-took-loan-of-80-lakhs-mother-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने लिया 80 लाख का कर्ज, तो मां ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने लिया 80 लाख का कर्ज, तो मां ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना बताए 80 लाख रुपये का कर्ज लेना एक बेटे पर भारी पड़ गया। मां को भारी कर्ज लेने का पता चला तो टेंशन में आकर कुएं में कूदकर जान दे दी। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गांव रिटौली में शुक्रवार दोपहर बाद की है।
विज्ञापन
एएसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला रिटायर्ड फौजी श्रीपाल की पत्नी बबीता थी। बबीता के तीन बेटे हैं। एक बेटे ने काफी समय पहले दिल्ली में बिजनेस शुरू करने के लिए किसी से 80 लाख रुपये का कर्जा लिया था।
विज्ञापन
इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं थी। कुछ ही समय पहले बबीता के पति आर्मी से सेवानिवृत्त हुए हैं। कई महीनों तक सब कुछ चुपचाप चलता रहा। कुछ दिन पहले उनका बेटा थोड़ा परेशान रहने लगा। मां ने उससे परेशानी का कारण पूछा तो कर्ज लेने की बात सामने आई।
विज्ञापन
लाखों रुपये कर्जा चुकाने क ी चिंता में बबीता पिछले तीन चार दिनों से परेशान थी। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे उसने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों तेज आवाज सुन कुएं के पास पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद बबीता के शव को बाहर निकाला गया।