फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son of punjab congress leader accused of assaulting and abducting pu student in chandigarh

Chandigarh: होटल के रेस्टोरेंट में मारपीट, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री के बेटे पर FIR, अगवा करने का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 03:56 PM IST
सार

चंडीगढ़ में नरवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह सेक्टर 17 के एक निजी होटल में बुधवार रात को तीन दोस्तों के साथ डिनर पर गया था| इसी दौरान वहां पर उदयवीर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ आया हुआ था| होटल के शौचालय में उदयवीर और उसके बीच बहस हो गई।

विज्ञापन
Son of punjab congress leader accused of assaulting and abducting pu student in chandigarh
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के एक छात्र से मारपीट और उसे अगवा करने की कोशिश में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-17 के होटल हयात सेंट्रिक के कोयो कोयो रेस्टोरेंट में बुधवार रात लगभग 10 बजे की है।

विज्ञापन


पीयू में कानून विभाग के तीसरे वर्ष के छात्र नरवीर सिंह गिल ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर हमला करने, गैरकानूनी ढंग से रोकने, अपहरण की कोशिश व धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं, उदयवीर ने नरवीर सिंह पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर रंधावा रात को सेक्टर-17 थाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मोहाली के 3बी2 निवासी नरवीर सिंह के मुताबिक बुधवार रात उदयवीर सिंह के साथ पंजाब पुलिस के गनमैन भी थे और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप के मुताबिक उदयवीर ने गनमैनों के साथ मिलकर उसे एसयूएवी में अपहृत कर लिया और बाद में सेक्टर-17 पुलिस थाने ले आए। उदयवीर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी करने पहुंचा था। नरवीर सिंह भी वहां पर अपने तीन दोस्तों के साथ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

नरवीर के मुताबिक घटना के वक्त वह रेस्टोरेंट के शौचालय में था, जहां पहले से उदयवीर मौजूद था। यहां उसने उस पर पंच जैसी किसी लोहे की चीज से हमला किया। इस पर नरवीर ने भी अपना बचाव किया। नरवीर के मुताबिक उदयवीर के परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की। वह अपनी जान बचाकर भागने लगा, मगर उदयवीर के साथ आए दो-तीन गनमैनों ने उसे सेक्टर-17/18 के लाइट प्वाइंट पर पकड़ लिया और गन प्वाइंट पर एसयूवी में डाल दिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर थाने ले गए। नरवीर के मुताबिक वह उसे कहीं ओर ले जाने लगे थे मगर उसके दोस्तों को गाड़ियों में आते देख वह उसे थाने ले गए। थाने में उस पर शिकायत वापस लेने का भी दबाव डाला गया।  

उधर, उदयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह शौचालय में था। इसी बीच नरवीर वहां आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी पगड़ी भी गिर गई। वह बाहर भागा मगर नरवीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। नरवीर और उदयवीर दोनों को ही हल्की चोटें आई हैं। दोनों का देर रात सेक्टर-22 और सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

सीएम से पूछा- गनमैन नेताओं या उनके बच्चों के लिए 

नरवीर गुरुवार सुबह सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय एसएसपी को शिकायत देने पहुंचा। यहां पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। शिकायत में उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया है कि गनमैन नेताओं को दिए जाते हैं या उनके बच्चों को। यह भी पूछा है कि क्या गनमैन लोगों को डराने के लिए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी कहा है कि नेता लोगों की मदद करने के बजाय डरा-धमका रहे हैं।

चल रहा पुराना विवाद 

नरवीर के मुताबिक उदयवीर रंधावा के साथ उसका पुराना विवाद है। मई 2019 में भी एक लड़की को लेकर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उनका समझौता हो गया था। इसके बाद अक्तूबर 2020 में कालका-शिमला रोड पर भी मारपीट की घटना हुई थी। इसमें भी बाद में समझौता हो गया था।
 

इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआईआर दर्ज हुई है। नरवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। वहीं उदयवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। - कंवरदीप कौर, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed