फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son of farmer commit suicide after sister marriage

बहन की जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड कर ली

Thu, 23 Apr 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव,लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव,लुधियाना Updated Thu, 23 Apr 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
son of farmer commit suicide after sister marriage

दो महीने पहले ही बहन की शादी हुई थी। इसके बाद बाद से ही वह परेशान रहने लगा था।  एक दिन उसने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के जगरांव(लुधियाना) से जुड़ा है।

विज्ञापन


जगरांव में गांव अखाड़ा के 22 साल के युवक ने बुधवार को बहन से जुदाई और आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने दादा की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय युवक के पिता व बुआ भी सामने मौजूद थे। इस घटना में जहां परिवार से उनका इकलौता लड़का छीन गया, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


गांव अखाड़ा के किसान परमजीत सिंह अपने 22 साल के बेटे परमिंदर सिंह के साथ घर की सिर्फ एक एकड़ जमीन में खेतीबाड़ी का काम करते थे।

परमिंदर सिंह ने खेतीबाड़ी के साथ-साथ 12वीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की थी और अब आइलेट्स कर रहा था। दो महीने पहले ही परमिंदर की बहन की शादी हुई थी। विवाह के बाद से ही परमिंदर परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनपटी पर राइफल लगा कर गोली मार ली

son of farmer commit suicide after sister marriage

बुधवार सुबह करीब नौ बजे परमिंदर सिंह अपने पूर्व सैनिक दादा की 12 बोर की राइफल उठाकर गांव की सड़क पर आगे बढ़ने लगा। दूर खेत में जाकर परमिंदर ने अपनी बुआ को फोन किया, इसके बाद घबराहट में बुआ ने अपने भाई को यह बात बताई।

इस पर परमजीत सिंह मोटरसाइकिल लेकर खेतों की ओर चले गए और बुआ भी मौके पर पहुंच गई। पिता एवं बुआ को देखते ही परमिंदर ने अपनी कनपटी पर राइफल लगा कर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना हठूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने कहा कि परमिंदर की बहन की दो माह पहले ही शादी हुई थी, उसका बहन के साथ खासा लगाव रहा। बहन की शादी वह अकेला महसूस कर रहा था। इसके अलावा घर में आर्थिक तंगी से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed