फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son did inter cast marriage, father brutally beated till death

बेटे ने की इंटर कास्ट मैरिज, बाप को खौफनाक सजा

Fri, 15 May 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम Updated Fri, 15 May 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
son did inter cast marriage, father brutally beated till death

बेटे ने गांव की ही लड़की से इंटर कास्ट मैरिज कर ली। इस शादी की बाप को इतनी खौफनाक सजा मिली, जानकर आप रो देंगे। मामला भिवानी जिले के तोशाम शहर के गांव दुल्हेड़ी का है।

विज्ञापन


अंतर्जातीय प्रेम विवाह से उपजे विवाद में बुधवार रात गुस्साए ग्रामीणों ने लड़के के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


विवाद के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने 24 लोगों के लिए हत्या, अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने गांव की ही लड़की से किया था प्रेम विवाह

son did inter cast marriage, father brutally beated till death

गौरतलब है कि गांव दुल्हेड़ी के युवक ब्रह्मदेव ने गांव की ही लड़की से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने ब्रह्मदेव के पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था। इसी विवाद में ब्रह्मदेव का पिता, भाई और चचेरे भाई गांव में बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे अनाज की खरीद फरोख्त कर रहे थे।

अनाज खरीदते समय ब्रह्मदेव के पिता दीवान सिंह को खांसी आ गई। उनके खांसने पर वहां खड़े लोगों ने विरोध किया और बहस शुरू हो गई। इसी बहस से विवाद हो गया। झगडे़ में ब्रह्मदेव का पिता दीवान सिंह, भाई जयभगवान, परिवार के दो अन्य सदस्य सुरजीत व पवन घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दीवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जयभगवान को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह हिसार में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल के बयान पर 24 लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

son did inter cast marriage, father brutally beated till death

घायल जयभगवान की शिकायत पर पुलिस ने 24 लोगों पर हत्या, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। एसएचओ सुखबीर ने बताया कि कुलदीप, नवीन, बिल्लू, विनय, संजीव, संदीप, मंजीत, उमेद, कालिया, मनीष, मनोज, बादल, रघुवीर सैनी का छोटा पुत्र, सुनील, संजय, सत्यवान फौजी, रामफल, जयदेव, संदीप, ईश्वर, रामनिवास, अनिल और कृष्ण नांधा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस तैनात है। देर रात से ही एक पीसीआर गांव में तैनात है। बृहस्पतिवार सायं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक दिवान सिंह का अंतिम संस्कार कर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed