फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   soldier raped with neighbour minor girl

छुट्टी पर घर आए सैनिक ने लूटी नाबालिग की अस्मत

Fri, 27 Nov 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमरउजाला, खरड़(मोहाली) Updated Fri, 27 Nov 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
soldier raped with neighbour minor girl

एक साल पहले ही फौज में भर्ती हुआ था। लेकिन उसकी हैवानियत भरी नजर पड़ोस की नाबालिग पर थी और छुट्टी पर आते ही लूट ली अस्मत। मामला पंजाब के खरड़ का है।

विज्ञापन


गांव तियूड़ में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके घर के सामने रहता है।
विज्ञापन


वह करीब एक साल पहले ही फौज में भर्ती हुआ है। भर्ती होने से पहले भी आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था पर वह बदनामी होने के डर से चुप रही।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 10 नवंबर को आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था। बीते 18 नवंबर को दोपहर दो बजे के करीब आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बड़ी बहन को आपबीती बताई

soldier raped with neighbour minor girl

पीड़िता ने बताया कि इस हादसे से वह सहम गई थी। इस कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बीते 24 नवंबर को एक बार फिर आरोपी ने दोपहर के समय घर में अकेला पाकर फिर रेप किया और धमकियां देकर चला गया।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद उसकी हालत बहुत खराब हो गई। पीड़िता के चाचा ने उसे खरड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका हालचाल जानने पहुंची बड़ी बहन को उसने आपबीती बता दी। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची जहां पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर गांव तियूड़ निवासी बलराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को खरड़ की अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed