{"_id":"19c83f7ecc92cf3ea95b55f0e0c693ec","slug":"snatching-with-lady-of-karnal-in-chandigarh-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में घेरा, धक्का मारा और ले उड़ी सोने का कंगन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में घेरा, धक्का मारा और ले उड़ी सोने का कंगन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में करनाल से इलाज के लिए आई महिला के हाथ से तीन महिलाएं सोने का कंगन काटकर ले गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना पीजीआई के गेट नंबर-4 पर हुई। करनाल निवासी महिला शशि अपनी बेटी के साथ इलाज करवाने आई थी। इसके बाद शाम को वह पीजीआई के गेट के पास बस पर चढ़ने लगी तो उसके साथ तीन महिलाएं भी चढ़ गईं। एक महिला आगे खड़ी हो गई और दूसरी उसके पीछे से धक्कामुक्की करने लगी। इससे परेशान होकर वह पीछे खड़ी महिला को समझाने लगी तो इसी दौरान तीसरी महिला ने कटर से उसके हाथ से सोने का कंगन काट लिया। इससे पहले शशि कुछ समझ पाती, तीनों महिलाएं बस से उतरकर चली गईं।
विज्ञापन
जब वह सीट पर बैठी तो उसने देखा कि उसका कंगन गायब है। बस रुकवाकर वह सेक्टर-11 के थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ नरेंदर पटियाल ने एक टीम गठित की। पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर इस टीम ने कुछ घंटों बाद एक आरोपी महिला को पंजाब-चंडीगढ़ बार्डर के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल कटर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
नाभा की है तीनों आरोपी महिलाएं
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान पंजाब के नाभा निवासी शीलो के रूप में हुई है। दोनों अन्य महिलाएं वहीं की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन महिलाओं पर पहले भी ड्रग्स सप्लाई के कई केस दर्ज है।
पुलिस टीम रवाना
सेक्टर-11 थाना पुलिस के अनुसार दो टीमें आरोपी महिलाओं की तलाश में नाभा रवाना कर दी गई है। कई स्थानों पर छापामारी भी गई है। हालांकि आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।