फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching incident in chandigarh, city crime news

नहीं थम रहीं स्नैचिंग की वारदातें, 2 महिलाओं से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

Sat, 25 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
snatching incident in chandigarh, city crime news
- फोटो : File Photo
शहर में दो अलग-अलग जगहों पर बदमाश दो महिलाओं से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एक स्नैचिंग की वारदात सेक्टर-22 में और दूसरी सेक्टर-20 में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली वारदात वीरवार रात को सेक्टर-22 में हुई। जानकारी के अनुसार के अनुसार पीजीआई के कम्यूनिटी मेडिसिन में कार्यरत डॉक्टर लीमालीमला जामिर ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया की वह अपनी एक अन्य डॉक्टर के साथ सेक्टर-22 में एक निजी हेल्थ सेंटर में जा रही थी। जैसे ही वह सेंटर के पास पहुंची तो पार्क़िग में पीछे से एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर आया और उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया। महिला ने तुरंत वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-27 की रहने वाली मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-22 में प्राइवेट जॉब करती है। वीरवार रात को ऑफिस से छुट्टी के बाद वह सेक्टर-20 के कम्यूनिटी सेंटर के पास मुख्य सड़क पर अपने पति को इंतजार कर रही थी। इस दौरान वह अपने पति से फोन पर बात करने लगी थी। तभी उसके पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सहायता से मोनिका ने स्नैचिंग की सूचना पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed