फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six youths came to Chandigarh from Hisar to kill their sister husband arrested with weapons

बहन का सुहाग उजाड़ने आए थे छह भाई: ऑटोमेटिक पिस्टल और कट्टा लेकर पहुंचे चंडीगढ़, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

Fri, 28 Mar 2025 11:09 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Mar 2025 11:09 AM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस की मुस्तैदी से एक बेटी का सुहाग उजड़ने से बच गया। क्योंकि बहन के पति को मारने के लिए हिसार से छह भाई चंडीगढ़ हथियारों से लैस होकर आए थे। इससे पहले की वह वारदात को अंजाम देते पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Six youths came to Chandigarh from Hisar to kill their sister husband arrested with weapons
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से चंडीगढ़ आए छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी एक युवक की हत्या करने के लिए चंडीगढ़ आए थे। इससे पहले की ये अपने मकसद में कामयाब होते पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। आरोपियों से इंपोर्टेड ऑटोमेटिक पिस्टल और देसी कट्टा मिला है। 

विज्ञापन


सभी आरोपी बहन के प्रेमी की हत्या करने के इरादे से हिसार से चंडीगढ़ आए थे। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, कट्टा, तेजधार हथियार और नौ कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान विनोद, राहुल, मनप्रीत, विकास और अन्य के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को आज को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी आरोपी रिश्तेदारी में भाई हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बहन को एक युवक लेकर चला गया था। युवक ने उनकी बहन से शादी कर ली, जिसके चलते गांव और रिश्तेदारी में उनकी बेइज्जती हुई। आरोपियों को पता चला कि बहन और युवक चंडीगढ़ में हैं। आरोपी हिसार से हथियार लेकर तलाश करते हुए स्विफ्ट कार में सेक्टर-22 में पहुंचे। उन्हें पता चला कि दोनों होटल में हैं। आरोपी होटल के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रेड कर आरोपियों को दबोचा
इस दौरान एसपी क्राइम जसबीर सिंह को सूचना मिली कि हरियाणा के छह युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में चंडीगढ़ में घूम रहे हैं। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में डीएसपी क्राइम ने सुबह करीब 8 बजे सब इंस्पेक्टर दलजीत, सिपाही रोहित मलिक, सिपाही मंदीप, सिपाही अजय, सिपाही मोहित , सिपाही मंजीत, सिपाही पवन, सिपाही मोहित कुमार, सिपाही जितेंद्र और सिपाही सुमित के साथ सेक्टर 22 में रेड कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


कैसे आईं ऑटोमेटिक पिस्टल? पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने आरोपियों की स्विफ्ट कार कब्जे में ली। आरोपियों के कब्ज से इंपोर्टेड ऑटोमेटिक पिस्टल और उसके 8 कारतूस, कट्टा और उसका एक कारतूस और तेजधार हथियार बरामद हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑटोमेटिक पिस्टल इटली से मंगवाई गई थीं। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर उनके पास पिस्टल कैसे पहुंची। पुलिस आरोपियों का क्रिमिनल बैक ग्राउंड चेक कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो और अन्य जानकारियां देखकर सेक्टर-22 पहुंचे थे, लेकिन उनकी बहन और वह युवक होटल में नहीं थे।

यह भी पढ़ें: पंचकूला कार एक्सीडेंट: गाड़ी के पीछे बैठे युवक ने स्टार्ट की कार और दबा दिया एक्सीलेटर, सामने आया Video

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed