फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six year old boy crushed by truck in Ludhiana

Ludhiana News: छह वर्षीय बच्चे के सिर से गुजरा ट्रक, मौके पर मौत, घायल मां अस्पताल में भर्ती

Sat, 13 May 2023 01:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 May 2023 01:29 AM IST
सार

चौकी मुंडिया कलां के जांच अधिकारी स्वर्ण चंद ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Six year old boy crushed by truck in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार सरिये से लदे ट्रक ने मुंडियां कलां स्थित जीके स्टेट की रहने वाली निजी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मोनिका और उसके छह वर्षीय बेटे विवान को कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारी और छह वर्षीय बच्चा विवान टायर के नीचे आ गया और मोनिका की टांगे कुचली गई। बच्चे विवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिका निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में तरनतारन के गांव फतेबाद निवासी पलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक बच्चे के पिता सुमित ओबरॉय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। उसकी पत्नी मोनिका निजी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल है और बेटा भी वहीं पढ़ता है। दोनों ही स्कूल के लिए एक्टिवा पर जा रहे थे। जब वह अपनी एक्टिवा स्कूल की तरफ मोड़ने लगी तो पीछे से ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से उसकी पत्नी व बेटा सड़क पर गिर गए और ट्रक ड्राइवर ने ट्रक उनके ऊपर चढ़ा दिया। बच्चे का सिर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया, जबकि पत्नी की टांगों के ऊपर से ट्रक गुजर गया। बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को निजी अस्पताल दाखिल कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में चौकी मुंडिया कलां के जांच अधिकारी स्वर्ण चंद ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed