फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six people died due to storm in Patiala of Punjab

पंजाब: पटियाला में आंधी ने बरपाया कहर, एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत, दो घायल

Fri, 11 Jun 2021 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 08:53 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में एक परिवार पर आंधी कहर बनकर आई। रात को सोते वक्त अचानक झुग्गी पर दीवार गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे। वहीं जिले में आंधी से कुल छह लोगों ने अपनी जान गंवाई है।  

विज्ञापन
Six people died due to storm in Patiala of Punjab
पटियाला में आंधी ने बरपाया कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में गुरुवार रात को आंधी कहर बनकर आई। आंधी के कारण अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार तो एक ही परिवार के सदस्य थे। इनकी मौत गांव सैदखेड़ी में झुग्गी पर दीवार गिरने के कारण हो गई। उस समय चार लोग सो रहे थे, इनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना खेड़ी गंडियां के एसआई हरदीप सिंह ने बताया कि मूलरूप से यूपी के बदायूं का रहने वाला गिरीश कुमार (25), अपनी माता रामश्री (60), दो बेटियों राधिका (7)  और मधु (6) के साथ गांव सैदखेड़ी की खजूर पीर कालोनी में रमेश नाम के व्यक्ति के प्लाट में किराये पर झोंपड़ी में रहता था। 
विज्ञापन


वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी तूफान चला तो झुग्गी के नजदीक बनी करीब 10 फुट ऊंची और नौ इंच मोटी दीवार गिरीश कुमार की झुग्गी पर गिर गई। उस वक्त सभी झुग्गी में सो रहे थे, दीवार गिरने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्लाट मालिक रमेश निवासी राजपुरा प्लाट में गोदाम बनाने की तैयारी में था, उसी के लिए यह दीवार खड़ी की जा रही थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, राजपुरा का रहने वाले शेखर गिर (23) पटियाला से राजपुरा अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था। 

राजपुरा के बब्बर ढाबा के नजदीक राजपुरा की तरफ जा रहा एक कैंटर चालक ने तेज आंधी के कारण संतुलन खो दिया और कैंटर मोटरसाइकिल पर पलट गया। हादसे में शेखर गिर की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई हरदीप सिंह के मुताबिक कैंटर चालक को मामूली चोट आई है। 

उधर, पटियाला के निकटवर्ती कस्बा सन्नौर में तूफान के कारण पेड़ गिरने से छत पर सोए एक मजदूर राजेश कुमार (35) की मौत हो गई, जबकि महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलने पर सन्नौर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed